विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोकलाम पर भारत को क्या डराएगा चीन, जब एक भालू से डर गए शी चिनफिंग

By Lalit RaiEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 05:25 PM (IST)

कार्टून कैरेक्टर विनी द पूह और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तुलना किए जाने पर चीनी सरकार ने एनीमेशन कैरेक्टर को इंटरनेट पर सेंशर कर दिया है।

डोकलाम पर भारत को क्या डराएगा चीन, जब एक भालू से डर गए शी चिनफिंग
डोकलाम पर भारत को क्या डराएगा चीन, जब एक भालू से डर गए शी चिनफिंग

नई दिल्ली [ स्पेशल डेस्क] । डोकलाम के मुद्दे पर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया मिलने के बाद चीन हताश है। चीनी मीडिया कभी भारत को 1962 की लड़ाई की याद दिलाता है, तो कभी 1962 से भी तगड़ी शिकस्त देने की बात करता है, हालांकि कुछ समय बाद उनका सुर भी बदल जाता है। भारत को कमतर आंकने वाले चीनी विशेषज्ञ (चीन सरकार की सरपरस्ती में) चिल्लाना शुरू कर देते हैं कि भारत के साथ मिलकर ही चीन का भविष्य उज्ज्वल होगा। लेकिन चीन की तरफ से इस तरह के बयान का चरित्र उन मित्रों की तरह होता है, जो सिर्फ मौके की तलाश करते रहते हैं।

साल 1962 की लड़ाई को चीन अपनी बड़ी कामयाबी के तौर पर देखता है, लेकिन 1967 और 1987 के वाक्ये को न तो वो याद करता है, न ही चाहता है कि आम चीनी नागरिक उन घटनाओं के बारे में जान सकें। भारत को चीन हर बात पर धमकी देता है। लेकिन एक सच ये भी है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कार्टून कैरेक्टर विनी द पूह से डरते हैं। 

शी चिनफिंग को भी लगता है डर

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का गंभीर चेहरा और सुस्त प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। उनकी कद-काठी और हावभाव की तुलना कार्टून कैरेक्टर विनी द पूह से हो रही है। इससे डरी चीनी सरकार ने एनीमेशन कैरेक्टर विनी द पूह को इंटरनेट पर सेंसर कर दिया है। विनी को उदास और सुस्त प्रतिक्रिया वाला माना जाता है। सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजरों ने चिनपिंग और एनीमेटेड कार्टून कैरेक्टर विनी के पेट को एक जैसा बताया है। तो कुछ ने तस्वीरों के जरिए चेहरों का मिलान किया है। चीन के ट्विटर संस्करण सिनो विबो ने विनी के चीनी नाम को भी ब्लॉक कर दिया है। इसमें चिनफिंग की पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से 2013 की मुलाकात और 2014 में जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की फोटो वायरल हो रही है।

चीनी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर चुका है भारत

1962 में अपनी कामयाबी को चीन बताता फिरता है। लेकिन 1962 के बाद दो घटनाओं का जिक्र नहीं करता है जब उसे भारत ने सीमित लड़ाई में शिकस्त दी। दरअसल चीन का मूल मकसद भूटान की जमीन हासिल करना नहीं है, बल्कि तिब्बत की तरफ लगने वाली सीमाओं में आधारभूत संरचना को मजबूत करना है।

-1967 में नाथू ला पर चीनी सैनिकों को खदेड़ा था। 1962 की लड़ाई में जीत का जश्न मना रहे चीनी हुक्मरानों ने ऐसा सोचा भी नहीं था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भारतीय फौज इतना कड़ा प्रतिवाद कर सकती है।

-1987 में तवांग (अरुणाचल) के सोमदोरुंग में चीन की नापाक हरकत का सेना ने जवाब दिया। सेना के जवान उन इलाकों से हटे नहीं बल्कि डटे रहे।

चीन की किसी से नहीं बनती

ड्रैगन यानि चीन पड़ोस से बनाए रखने वाले मुहावरे पर यकीं नहीं करता है। दुनिया में रूस के बाद वहीं एक ऐसा देश जिसकी सीमाएं 14 देशों से सटी हुई हैं। लेकिन पाकिस्तान को छोड़कर चीन की किसी से नहीं बनती है।

जापान- चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर पर स्थित कुछ द्वीपों को लेकर विवाद है। जापान नियंत्रित सेनकाकू द्वीप पर चीन अपना हक जताता है। वह इसे डियाओयू द्वीप कहता है। इन द्वीपों पर ताइवान भी अपना अधिकार जताता है।

ताइवान- ताइवान पर चीन शुरू से ही अपना हक जताता है। इसके अलावा चीन की तरफ से अक्सर ये बयान आता है कि ताइवान से रिश्ता रखने वाले देशों के साथ वो संबंध तोड़ देगा।

रूस- चीन और रूस की सीमा 4300 किमी लंबी है। उसूरी नदी पर स्थित झेनबाओ द्वीप और एमर व एर्गन नदी पर बसे कुछ द्वीपों के मालिकाना हक को लेकर चीन और रूस के बीच कई साल से विवाद है। 1995 और 2004 में समझौते के बाद भी चीन इस मसले को बीच-बीच में उठाता रहता है।

नेपाल- नेपाल में चीन आर्थिक निवेश कर रहा है। वहां सड़कें और रेल बिछा रहा है। लेकिन चीन द्वारा नेपाल की भूमि का अधिक इस्तेमाल करने पर बीच-बीच में दोनों देशों के रिश्ते तीखे हो जाते हैं।

भूटान- तिब्बत के कुछ हिस्सों को लेकर भूटान और चीन में तनातनी है। इनमें दस से अधिक क्षेत्र हैं। मौजूदा समय में भूटान के डोकलाम में चीन हस्तक्षेप कर रहा है।

उत्तर कोरिया- चीन और उत्तर कोरिया के बीच यालू और तुमेन के बीच सीमा रेखा को लेकर विवाद है। इसमें कई द्वीप हैं और इलाके का सबसे ऊंचा पर्वत पेकतू है। इस पर चीन अपना हक जताता है। हालांकि दोनों देश आर्थिक मित्र हैं, लेकिन तनातनी बनी रहती है।

दूसरे पड़ोसी भी परेशान

चीन की विस्तारवादी सोच से मंगोलिया, लाओस, वियतनाम, म्यांमार, अफगानिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान ताजिकिस्तान भी परेशान हैं।

दक्षिण चीन सागर में घिरा चीन

दक्षिण चीन सागर पर चीन एकछत्र राज करना चाहता है। वहां वो कृत्रिम द्वीपों का निर्माण भी कर रहा है। इस क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों पर मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई जैसे देश भी अधिकार जताते हैं।

यह भी पढ़ें: चीन के लिए युद्ध करना आसान नहीं, भारत अब नहीं है कमजोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।