विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिजॉर्ट में आइटी पेशेवर से रेप

By Edited By:
Published: Sun, 01 Dec 2013 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2013 01:26 AM (IST)

बेंगलूर की एक आइटी कंपनी में कार्यरत महिला से केरल के रिजॉर्ट में रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तिरुअनंतपुरम। बेंगलूर की एक आइटी कंपनी में कार्यरत महिला से केरल के रिजॉर्ट में रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला (40) अपने सहकर्मियों के साथ यहां से 30 किमी दूर स्थित पोझियूर के एक रिजॉर्ट में ठहरी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार गत 28 नवंबर को तड़के ढाई बजे के करीब दो अज्ञात लोग पीड़िता के कमरे में घुसे और उनमें से एक ने उससे रेप किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता बेंगलूर रवाना हो गई है। जांच टीम में शामिल एक इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के समय रिजॉर्ट में मौजूद मेहमानों के फोन कॉल डिटेल खंगालने के अलावा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की पत्नी से गैंगरेप

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर