यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की पत्नी से गैंगरेप
एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मूकबधिर पत्नी से बारह दिन तक मायके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर मायके ...और पढ़ें

मेरठ [जासं]। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मूकबधिर पत्नी से बारह दिन तक मायके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर मायके वाले शुरुआत में बीमारी बताकर शूटर को गुमराह करते रहे। एम्स में मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर शनिवार शाम खिलाड़ी पत्नी को लेकर एसएसपी आवास पहुंचा और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
खिलाड़ी का ससुराल मेरठ में है। एसएसपी आवास पर उसने बताया कि नौ अगस्त को उनकी पत्नी मायके आई थी। महिला के साथ उसका डेढ़ साल का बेटा था। 25 अगस्त को वह ससुराल आया तो पत्नी की हालत खराब थी। बोलने व सुनने से विकलांग महिला ने पति को इशारे में बताया कि परिजनों की गैरमौजूदगी में कुछ युवक घर में घुसकर तरह-तरह से टार्चर कर दुष्कर्म करते रहे। यह सिलसिला 12 अगस्त से चल रहा था। इसी बीच बीस से अधिक युवक घर में आए। वह किसी के नाम नहीं बता पाई।
पढ़ें : लखनऊ में छात्रा को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
खिलाड़ी डरी-सहमी पत्नी को मनोचिकित्सक के पास करनाल ले गया। खिलाड़ी ने 18 नवंबर को एम्स में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
