विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलचस्प मुकाबला, जिन पर टिकी रहेंगी निगाहें

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 10:19 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Dec 2013 10:20 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव दिलचस्प मोड़ पर जा पहुंचा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव दिलचस्प मोड़ पर जा पहुंचा है। लेकिन बुधवार को वोट के लिए चुनाव मैदान में उतरे 810 प्रत्याशियों में से जिन एक दर्जन पर प्रथमदृष्टया लोगों की नजरें टिकी रहेंगी उनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा उनके छह सिपाह-सलाहकार जोकि दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हैं, वह पहली कतार में हैं। इसके बाद भाजपा के मुख्यमंत्री पर के उम्मीदवार हर्षव‌र्द्धन, विधानसभा अध्यक्ष व महरौली से कांग्रेस के प्रत्याशी योगानंद शास्त्री तथा 1952 से लगातार चुनावों में विजयी होने का रिकॉर्ड नाम कर चुके अंबेडकर नगर से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी प्रेम सिंह के चुनावी समीकरण को जानने के लिए सबमें उत्सुकता बनी हुई है।

बाक्स -

जिन सूरमाओं पर टिकी है निगाहें

प्रत्याशी विधानसभा सीट

1. शीला दीक्षित (कांग्रेस)- नई दिल्ली

2. डा.हर्षव‌र्द्धन (भाजपा)- कृष्णा नगर

3. अरविंद केजरीवाल (आप)- नई दिल्ली

4. राजकुमार चौहान (कांग्रेस)-मंगोलपुरी

5. डा.एके वालिया (कांग्रेस)- लक्ष्मीनगर

6. हारून यूसुफ (कांग्रेस)- बल्लीमारान

7. अरविंदर सिंह लवली (कांग्रेस)- गांधी नगर

8. प्रो.किरण वालिया (कांग्रेस)- मालवीय नगर

9. रमाकांत गोस्वामी (कांग्रेस)- राजेंद्र नगर

10. चौ.प्रेम सिंह (कांग्रेस)- अंबेडकर नगर

11. योगानंद शास्त्री (कांग्रेस)- महरौली

12. जगदीश मुखी (भाजपा)- जनकपुरी

दिल्ली चुनाव सं संबंधित और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर