विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2016 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 04:07 PM (IST)

सेना पिछले दो दिनों से उड़ी में घुसपैठ के विरोध में अभियान चला रही है, जिसमें एक सैनिक शहीद भी हो गया।

News Article Hero Image

श्रीनगर। सेना ने आतंकवादियों की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से घाटी में घुसपैठ की दो कोशिशों को नियंत्रण रेखा पर नाकाम कर दिया है।

सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए उड़ी और नौगाम में अभियान जारी है। इसी दौरान आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नौगाम सेक्टर के विभिन्न दो जगहों से नाकाम कर दिया गया है।

सेना पिछले दो दिनों से उड़ी में घुसपैठ के विरोध में अभियान चला रही है, जिसमें एक सैनिक शहीद भी हो गया।

ऐसी खबरें हैं कि कम से कम आठ आतंकवादी उड़ी अभियान के दौरान मारे गए हैं लेकिन अभी तक किसी का भी शव बरामद नहीं हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए निगरानी में इजाफा कर दिया है।

उन्होंने आगे बताया, ‘‘आज तड़के दो अलग-अलग समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे भागने पर मजबूर कर दिया गया।’’

तक्षशिला की भूमि पर चल रहे हैं आतंक के स्कूल- भारत

घाटी में लगातार 76वें दिन भी बंद, अलगाववादियों ने जारी किया नया कैैलेंडर