विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घाटी में लगातार 76वें दिन भी बंद, अलगाववादियों ने जारी किया नया कैैलेंडर

By kishor joshiEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2016 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 11:16 AM (IST)

घाटी में अलगावदियों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों के चलते घाटी लगातार 76वें दिन भी बंद है।

News Article Hero Image

श्रीनगर (आईएएनएस)। आतंकी बुरहान बानी के मारे जाने के बाद से घाटी में सामान्य जन-जीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए विरोध मार्च को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने घाटी में लगातार 76वें दिन भी बंद और प्रतिबंध लगा रखा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात को देखते हुए घाटी के कुछ हिस्सों में पुलिस और सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। अलगाववादियों ने विरोध प्रदर्शनों के लिए फिर से अपना नया कैलेंडर जारी किया है जिसके तहत उन्होंने 29 सितंबर तक घाटी में बंद का आह्वान किया है।

पढ़ें- अलगाववादियों को ठेंगा, पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं ये सैंकड़ों कश्मीरी युवा

वहीं नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पिछले तीन दिनों में दो बार उड़ी और नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुईं है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया था। अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं है कि इस मुठभेड़ में कोई आतंकी भी ढेर हुआ है कि नहीं। राज्य सरकार घाटी में शिक्षण संस्थानों को नहीं खोल पा रही है। हालांकि भाजपा-पीडीपी गठबंधन वाली सरकार की मुख्य प्राथमिकता अभी भी स्कूल-कॉलेज को दुबारा शुरु करना है।

8 जुलाई से शुरु हुए इन विरोध-प्रदर्शनों में अभी तक 86 नागरिकों की मौत हो चुकी है जबकि तीन पुलिस जवान भी इस दौरान मारे जा चुके हैं। वहीं 11500 लोग इस दौरान घायल हो चुके हैं।

पढ़ें- अलगाववादियों पर खर्च को लेकर सुनवाई से कोर्ट का इन्कार