यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज हुआ था इमरजेंसी का ऐलान
25 जून, यानी वह दिन जब भारतीय इतिहास के सर्वाधिक विवादास्पद फैसले का ऐलान किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा ...और पढ़ें

नई दिल्ली। 25 जून, यानी वह दिन जब भारतीय इतिहास के सर्वाधिक विवादास्पद फैसले का ऐलान किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 25 जून, 1975 को भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। आजादी के बाद भारतीय इतिहास में इस फैसले को काफी विवादास्पद माना जाता है।
आपातकाल लागू होते ही आतरिक सुरक्षा कानून के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नाडीज और अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे। दरअसल, इस आपातकाल के बीज 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में ही पड़े थे, जब इंदिरा गाधी ने प्रतिद्वंद्वी राज नारायण को हराया था।
लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद राज नारायण ने हाईकोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दी। उनकी दलील थी कि इंदिरा गाधी ने चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। अदालत ने इन आरोपों को सही पाया। इसके बावजूद इंदिरा गाधी टस से मस नहीं हुई और अंतत देश में आतरिक अशाति का हवाला देकर आपातकाल लागू करने की घोषणा की गई। आज ही के दिन भारत ने मुश्किल से हासिल की गई अपनी आजादी एक झटके में गंवा दी थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
