यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत की परमाणु क्षमता से पाकिस्तान की नींद उड़ी
परमाणु हथियार तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। भारत के जल, ...और पढ़ें

इस्लामाबाद। परमाणु हथियार तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। भारत के जल, थल और नभ से परमाणु हथियार के इस्तेमाल की तकनीक हासिल करने के करीब पहुंचने से पड़ोसी मुल्क में बेचैनी है।
'द न्यूज इंटरनेशनल' में प्रकाशित संपादकीय में पाकिस्तानी चिंता को उजागर किया गया है। इसके मुताबिक, परमाणु तकनीक मामले में पाकिस्तान, भारत के करीब भी नहीं है। समाचार पत्र ने लिखा, 'पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता भारत है। पड़ोसी देश जल्द जल, थल और नभ से परमाणु हथियार के इस्तेमाल की तकनीक हासिल कर लेगा।
चूंकि पाकिस्तान इसके करीब भी नहीं है, ऐसे में वह भारत के साथ स्ट्रेटजिक रिस्ट्रेन रिजीम (एसआरआर) की वकालत कर रहा है। इसके जरिये परमाणु हथियारों की होड़ को थोड़ा कम किया जा सकेगा।' अखबार में अमेरिका के साथ भारत जैसा असैन्य परमाणु करार की भी हिमायत की गई है। इससे अत्याधुनिक परमाणु तकनीक हासिल हो सकेगी।
