विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने जापान में तैनात किए थे परमाणु हथियार

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2016 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2016 03:08 PM (IST)

शीतयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के ओकीनावा में परमाणु तैनात कर दिए थे। अमेरिका ने यह कदम पूर्व सोवियत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। शीतयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के ओकीनावा में परमाणु तैनात कर दिए थे। अमेरिका ने यह कदम पूर्व सोवियत संघ के संभावित हमले से निपटने के लिए उठाया था। पेंटागन की ओर से जारी गुप्त दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है।

शीतयुद्ध के दौरान अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बीच तनाव चरम पर था। वॉशिंगटन ने जापान में वर्ष 1972 तक परमाणु हथियार रखे थे। ओकीनावा द्वीप को 15 मई 1972 में जापान को सौंप दिया गया था। हालांकि, इसे अब तक गुप्त रखा गया था। गैर सरकारी संस्था नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने रक्षा विभाग पेंटागन के फैसले का स्वागत किया है। अमेरिकी वायुसेना का जो फोटो अब जारी किया गया है, वह पिछले 25 वर्षों से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है।

अभी तक परमाणु हमले का शिकार बना जापान दुनिया का एकमात्र देश है। अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वर्ष 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे। इसके बाद से ही जापान परमाणु हथियार के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सातो को नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिल चुका है। जापान परमाणु हथियार के उत्पादन और इस्तेमाल के खिलाफ है।