विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन मुजाहिद्दीन के निशाने पर माघ मेला

By Edited By:
Published: Sat, 11 Jan 2014 05:11 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 06:32 PM (IST)

माघ मेले पर आतंकी खतरे का साया मंडराने लगाने लगा है। आशंका है कि बिहार के बोध गया सहित अन्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद। माघ मेले पर आतंकी खतरे का साया मंडराने लगाने लगा है। आशंका है कि बिहार के बोध गया सहित अन्य प्रदेश में धमाके कर चुके इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य माघ मेले को निशाना बना सकते हैं। इन पर नजर रखने के लिए आइजी ने 17 संदिग्ध दहशतगर्दो की फोटो सहित सूची सभी पुलिस कप्तानों को दी है। आतंकियों की सूची राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर उपलब्ध कराई गई, जिसे जोन के पुलिस अधिकारियों को जारी करते हुए एलर्ट जारी किया गया है।

आतंकी आसपास के जिले में छिपे हो सकते हैं, ऐसी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मेले की सुरक्षा व्यवस्था माकूल करने के लिए पुलिस एक बार फिर सुरक्षा योजना पर मंथन कर सकती है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि माघ मेले की सुरक्षा पुख्ता है।

वांछित आतंकियों के बारे में पता लगाने में खुफिया एजेंसी भी लग गई हैं और सभी जिलों के पुलिस व मेला के फोर्स को अधिक सतर्क किया गया है। बहरहाल आइजी एलवी एंटनी का कहना है कि वांछित आतंकियों के बारे में पता लगाने के लिए उनकी फेहरिस्त जोन के सभी जिलों को भेजी गई है। मेले की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता और पर्याप्त है।

पुलिस कप्तानों को भेजे गए पत्र में संदिग्ध आतंकियों के नाम, फोटो और इनाम राशि को दर्शाया गया है। आइएम संगठन के आतंकी बिहार के तहसीन अख्तर और हैदर अली पर दस-दस लाख का इनाम है। वहीं रांची के नूमन अंसारी, तौफीक अंसारी, मोजिबुल्लाह, पाकिस्तानी वकास, कर्नाटक के रियाज, पुणे के इस्माइल चौधरी, कोलकाता के मफीदुल इस्लाम पर पांच लाख रुपये का इनाम है। कर्नाटक के इकबाल, आजमगढ़ के डा. शहनवाज आलम, आरिज खां, मो. साजिद, खालिद और मिर्जा शादाब पर दो-दो लाख के इनामिया हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।