विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक सेना के हमले पर प्रधानमंत्री ने बुलाई बैठक

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 10:23 AM (IST)

संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाक सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर हमला बोला है। पाक के इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाक सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर हमला बोला है। पाक के इस दुस्साहस का करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने का फैसला किया है।

बुधवार शाम 4:30 बजे बुलाई गई इस बैठक में केंद्र पाक की इस नापाक हरकत पर कड़े कदम उठाए जाए पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और लालकृष्ण आडवाणी शामिल हो सकते हैं।

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में हुए पाक हमलों की चौतरफा निंदा हो रही है। इस हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। पूरा देश इसी आग में जल रहा है कि आखिर भारत ऐसे हमले बर्दास्त क्यों कर रहा है, क्यों चुप बैठा है। अब और सहा नहीं जाएगा। भारत को पाक के खिलाफ कड़ा कदम उठाना ही होगा।

इधर, विपक्ष भी सीमा पर सुरक्षा मुहैया कराने में भारत की नाकामी को ही इस हमले की मुख्य वजह बता रहा है। अब केंद्र के लिए बड़ी चुनौती है कि वह भारत-पाक रिश्ते को लेकर क्या सोचती है। हालांकि पाक सेना ने इस हमले की जिम्मेदारी उठाने से इन्कार कर दिया है। सेना ने कहा कि वे इस हमले से कहीं भी जुड़े नहीं है।

गौरतलब है कि सितंबर में पाक अधिकारियों के साथ भारत की वार्ता होने वाली है। इससे पहले केंद्र पाक से बार बार भारतीय सीमा में घुस कर ऐसे हमले करने की वजह जानना चाहता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर