विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2016 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2016 04:07 PM (IST)

भारत ने परमाणु संपन्न मारक क्षमता वाले स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बालासोर। भारत ने परमाणु संपन्न मारक क्षमता वाले स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा के तटीय क्षेत्र से किया गया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक बताई जा रही है।

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीपसमूह से जमीन से जमीन पर वार करने वाले एकल मिशन लक्ष्यभेदी मिसाइल को परीक्षण रेंज में लॉन्च पैड 4 से सुबह 9.15 बजे छोड़ा गया। भारतीय सेना की रणनीतिक कमान द्वारा किया गया ये परीक्षण सफल रहा।

ये भी पढ़ेंः ओडिशा में बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-चतुर्थ का परीक्षण

अधिकारी ने बताया कि इस स्वदेशी मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर है, जो महज 9 मिनट 36 सेकेंड में अपने लक्ष्य को भेद सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्षेपण एसएफसी द्वारा संचालित गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए नियमित प्रशिक्षण के बाद किया गया।

यह स्वदेशी मिसाइल 15 मीटर लंबा व इसका वजन 12 टन है। यह एक टन से ज्यादा वजनी पे-लोड ले जाने की क्षमता रखता है।

अधिकारी ने बताया कि अभियानगत तैयारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एसएफसी द्वारा समय समय पर की जाने वाली प्रशिक्षण गतिविधि के तहत यह प्रक्षेपण किया गया। अधिकारी के अनुसार, परीक्षण के पथ पर अत्याधुनिक रडारों, टेलीमेट्री निगरानी केंद्रों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक इन्स्ट्रूमेंट्स और नौसैनिक पोतों के माध्यम से प्रक्षेपण के बाद से इसके लक्ष्य को भेदने तक नजर रखी गई ।

ये भी पढ़ेंः अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

अग्नि एक मिसाइल में अत्याधुनिक नौवहन प्रणाली लगाई गई है जो यह सुनिश्चित करती है कि यह पूरी सटीकता से समस्त मानकों को पूरा करते हुए लक्ष्य तक पहुंचे। यह मिसाइल सशस्त्र बलों में शामिल की जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि रेंज, सटीकता और अपने प्रयोजन के संदर्भ में इस मिसाइल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।