यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेटली बोले- देश का बुनियादी ढांचा मजबूत, बड़े बदलाव का असर कुछ वक्त बाद
जेटली ने कहा कि जहां तेजी की जरूरत होगी, वहां तेजी से काम होगा। तीन साल में महंगाई में कमी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय अर्थव्यवस्था पर काफी दिनों से हमलावर विपक्ष को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि देश का बुनियादी ढांचा मजबूत है। बड़े बदलाव का असर कुछ वक्त बाद दिखता है। उन्होंने कहा कि हम चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकें हुई हैं।
जेटली ने कहा कि जहां तेजी की जरूरत होगी, वहां तेजी से काम होगा। तीन साल में महंगाई में कमी आई है। तीन साल में देश का विकास तेजी से हुआ है।
जीएसटी से कम हो रहा भ्रष्टाचार
#GST has been the biggest reform, along with other ones like #DeMonetisation and the battle against black money: SC Garg,Secy,DEA pic.twitter.com/JH1arSWP3N
— ANI (@ANI) October 24, 2017
प्रेस वार्ता में आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग ने भी भारत की अर्थव्यवस्था की तरीफ की। गर्ग ने कहा कि महंगाई में लगातार गिरावट आई है और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी पूंजी निवेश बढ़ कर 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। गर्ग ने जीएसटी को सबसे बड़ा सुधार बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी से भ्रष्टाचार में कमी आई है। इसके अलावा नोटबंदी से काले धन पर नकेल कसने में बड़ी कामयाबी मिली है। गर्ग ने कहाकि निवेश, नौकरियां और विकास दर बढ़ाने के लिए सरकार ने इस साल सार्वजनिक व्यय भी बढ़ाया है।
2022 तक 34,800 किमी तक सड़क निर्माण
The biggest component of road building program, the #BharatMala program. 34,800 kms of roads to be built: Ashok Lavasa,Finance Secretary pic.twitter.com/TD39VEeBRR
— ANI (@ANI) October 24, 2017
प्रेस वार्ता में भारतमाला प्रोजेक्ट का ऐलान भी किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत 2022 तक 34,800 किमी तक सड़क निर्माण की योजना है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 9 हजार किलोमीटर के इकनॉमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे। पूर्वी और पश्चिम बॉर्डर पर 3,300 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा।
वित्त सचिव अशोक लवासा ने बताया कि इस बार 30 हजार करोड़ का निवेश हुआ है, सरकार का लक्ष्य इसे 72,000 करोड़ तक पहुंचाना है। सरकार का दूसरा महत्पूर्ण कार्यक्रम आवास परियोजना है। सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली पहुंचाई जाएगी। बैंकिंग सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने योजना बनाई है।