विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबेडकर जयंती: बाबा साहेब को नमन, दिग्‍गजों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

By Sandeep KumarEdited By:
Published: Tue, 14 Apr 2015 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2015 02:12 PM (IST)

भारत रत्‍न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 124 वीं जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 124 वीं जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर संसद भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण्पाल गुर्जर समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

सभी नेताओं ने संसद भवन के प्रांगण में बनी अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, सरकार के सभी मंत्रियों और राजनीतिक दलों ने भी डॉ. अंबेडकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सर्च इंजन गूगल भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। उसने अंबेडकर के सम्मान में डूडल बनाया है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अहम निर्णय लेते हुए राज्य में 6 दिसंबर को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर अवकाश का ऐलान किया है।