विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र के एक गांव को है कुलभूषण का इंतजार

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 08:39 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 08:45 PM (IST)

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी को सोमवार को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई।

महाराष्ट्र के एक गांव को है कुलभूषण का इंतजार
महाराष्ट्र के एक गांव को है कुलभूषण का इंतजार

मुंबई, प्रेट्र। पश्चिमी महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के लोगों को उम्मीद है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद पाकिस्तान में मौत की सजा पाने वाले कुलभूषण जाधव अपने घर लौट आएंगे। मंगलवार को जाधव के पैतृक गांव सतारा जिले के जावली में ग्रामीणों ने पाकिस्तान की निंदा की और जाधव की रिहाई की मांग की। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी को सोमवार को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई।

एक ग्रामीण ने कहा कि जाधव ने जावली स्थित अपने खेत में एक घर बनवाया था। वह साल में दो-तीन बार गांव आते थे। ग्रामीण के अनुसार, भारत सरकार को किसी भी कीमत पर उन्हें रिहा कराना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है। उनकी रिहाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अब होटल में खाने की नहीं होगी बर्बादी, मोदी सरकार लेने जा रही है ये फैसला