विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में सभी का मुकाबला कांग्रेस से : अल्वी

By Murari sharanEdited By:
Published: Thu, 29 Jan 2015 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 08:07 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। दिल्ली के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सभी दलों का मुकाबला कांग्रेस से ही है।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में राशिद अल्वी ने कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चला रहा है। अब ¨हदू राष्ट्र की आवाज व संविधान को बदलने की बात उठ रही है। कांग्रेस इसके खिलाफ है।

उन्होंने दिल्ली के चुनाव में भाजपा को कमजोर बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सभी मंत्री चुनाव में उतार दिए हैं। किरण बेदी को भाजपा के सिर पर बैठा दिया गया है, जिससे अधिकांश भाजपाई नाराज हैं। बेदी के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पर फर्क पड़ने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बने अभी सात महीने हुए हैं। इस अवधि में तो लड़की के हाथ की मेंहदी भी कम नहीं पड़ती। भाजपा का असर भी आहिस्ता-आहिस्ता कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलवक्त मंसूबा कांग्रेस को मजबूत बनाने का है। पार्टी का उत्तर प्रदेश में सपा और केंद्र में भाजपा से मुकाबला है।

पढ़ें: भाजपा के 5 सवाल, 'आप' ने कहा- खोदा पहाड़ निकली चुहिया