महंगाई का असर: घरेलू सामान पर 20 प्रतिशत ज्यादा पैसा खर्च कर रहे 10 में से छह परिवार
महंगाई की मार से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है, एक सर्वे के अनुसार 10 में से छह परिवार घरेलू सामान पर 20% अधिक खर्च कर रहे हैं।

महंगाई का असर।
HighLights
10 में से 6 परिवार 20% अधिक खर्च कर रहे हैं।
लोकल सर्किल्स सर्वे में महंगाई का असर सामने आया।
उपभोक्ता जमाखोरी रोकने और सप्लाई चेन सुधारने की मांग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महंगाई की मार का असर परिवारों के मासिक बजट पर भी पड़ने लगा है। लोकल सर्किल्स के एक सर्वे में सामने आया है कि प्रत्येक 10 में से छह परिवार एक वर्ष पहले की तुलना में इस समय घरेलू सामान पर 20 प्रतिशत ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं।
घरेलू वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि को देखते हुए उपभोक्ताओं ने सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। यह सर्वे देश के 326 जिलों के 1.34 लाख उपभोक्ताओं पर किया गया है। सर्वे में शामिल उपभोक्ताओं में 64 प्रतिशत पुरुष और 36 प्रतिशत महिलाएं थीं।
वस्तुवार मूल्यवृद्धि महसूस करने वाले परिवार ( प्रतिशत में)
- दूध व डेरी उत्पाद 65 प्रतिशत
- घी, मक्खन व खाद्य तेल 75 प्रतिशत
- ताजा सब्जियां 73 प्रतिशत
- ताजा फल 65 प्रतिशत
- दाल 62 प्रतिशत
- चावल, गेहूं व अन्य अनाज 71 प्रतिशत
- अंडा, मीट 40 प्रतिशत
- कुकिंग गैस (एलपीजी) 33 प्रतिशत
- पैकेटबंद खाद्य व ग्रासरी उत्पाद 40 प्रतिशत
परिवारों के उपाय
- 74 प्रतिशत परिवारों ने गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की
- 50 प्रतिशत परिवार कम मात्रा में कर रहे खरीदारी
सरकार से मांग
- 80 प्रतिशत परिवारों ने जमाखोरी और कृत्रिम महंगाई पर रोक की मांग की
- 72 प्रतिशत ने थोक-खुदरा कीमतों पर सख्त निगरानी रखने की बात कही
- 70 प्रतिशत परिवार चाहते हैं सप्लाई चेन में सुधार व वितरण लागत में कमी
- 72 प्रतिशत ने गुटबंदी और गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की