विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी वकास का बड़ा खुलासा, निशाने पर थे नरेंद्र मोदी

By Edited By:
Published: Mon, 24 Mar 2014 12:58 PM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2014 01:45 PM (IST)

भारत में तबाही मचाने के उद्देश्य से आया गिरफ्तार आतंकी जियाउर रहमान उर्फ वकास ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत में तबाही मचाने के उद्देश्य से आया गिरफ्तार आतंकी जियाउर रहमान उर्फ वकास ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है। वकास ने बताया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उनके निशाने पर थे। उन्होंने राजस्थान के कई शहरों की रेकी भी की थी।

सोमवार को वकास से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने बताया कि आतंकी संगठन आइएम की आगामी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की तैयारी थी। साथ ही जांच एजेंसी ने कुख्यात आतंकी तहसीन उर्फ मोनू के साथ-साथ कई बड़े आतंकियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी नागरिक वकास बम बनाने में माहिर है। स्कूल के समय से ही वह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भाषण सुनने लगा था। पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर से फूड टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा पूरा करने के बाद वर्ष 2009 में वह जमात-उद-दावा के लिए चंदे की उगाही करने वाले ताज मोहम्मद के संपर्क में आ गया।

पढ़ें: मोदी पर हमले की साजिश नाकाम

पढ़ें: जमात-उद-दावा ने आतंकी वकास को बनाया था चलता-फिरता बम