विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौजूदा रफ्तार जारी रही तो एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य कर हासिल कर लेगा भारत, आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कामयाबी

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:54 AM (IST)

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अगर मौजूदा रफ्तार बनी रहती है, तो भारत इस साल ...और पढ़ें

मौजूदा रफ्तार जारी रही तो एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य कर हासिल कर लेगा भारत (सांकेतिक तस्वीर)

मौजूदा रफ्तार जारी रही तो एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य कर हासिल कर लेगा भारत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- पहले छह महीनों में 480 अरब डॉलर रहा निर्यात 

  2. आपूर्ति में आ रही बाधाओं के बीच उद्योगों को प्रतिस्पर्धा करने के लायक बनाना होगा

पीटीआई, नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अगर मौजूदा रफ्तार बनी रहती है, तो भारत इस साल एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल कर लेगा। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में निर्यात का आंकड़ा लगभग 480 अरब डॉलर रहा है।

यहां एक कार्यक्रम को संबाधित करते हुए सीईए ने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को अपनी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करना होगा और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में आ रही बाधाओं के बीच अपने उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बेहतर बनाना होगा।उन्होंने सरकारी मदद को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने की उद्योगों की क्षमता से जोड़ने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि इस समय यह और भी जरूरी है, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं के कारण जरूरी संसाधनों तक पहुंच अनिश्चित होती जा रही है। नागेश्वरन ने कहा कि भारत अब आवश्यक वस्तुओं के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर उस तरह से निर्भर नहीं रह सकता, जैसे महामारी से पहले था।

उन्होंने तर्क दिया कि जिन उद्योगों को सरकारी मदद मिलती है, उन्हें बेहतर निर्यात प्रदर्शन दिखाना चाहिए या आयात कीमतों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता साबित करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पादकता बढ़ाने में निवेश किए बिना केवल संरक्षण देने से उद्योगों की मजबूती प्रभावित होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।