विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे के समर्थन में उतरे माझी, बोले- कोई भी रख सकता है गर्लफ्रेंड

By Edited By:
Published: Sat, 16 Aug 2014 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 08:04 AM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने पुत्र प्रवीण मांझी के बचाव में कहा कि गर्लफ्रेंड तो कोई भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने पुत्र प्रवीण मांझी के बचाव में कहा कि गर्लफ्रेंड तो कोई भी रख सकता है। उनके मुताबिक, मेरा बेटा अगर गया में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में बैठा था तो इस पर ऐतराज क्या है? इको पार्क (पटना) में न जाने कितने लड़के गर्लफ्रेंड के साथ बैठे रहते हैं। दरअसल, महादलित वर्ग के एक इंसान का मुख्यमंत्री बनना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पच नहीं रहा है, इसलिए वह राजनीतिक साजिश के तहत ऐसे आरोप लगा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के बेटे प्रवीण की शादी हो चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री का बेटा प्रवीण बोधगया के एक होटल में महिला पुलिसकर्मी के साथ गया था और घंटों होटल प्रबंधन को परेशान किया था। राजनीतिक हलके में हो-हल्ला मचने के बाद मुख्यमंत्री अपने बेटे के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के खिलाफ कोई भी गलत काम का प्रमाण नहीं है। होटल में लगे सीसीटीवी में भी कोई आपत्तिजनक चीज नहीं है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने फेसबुक पर लिखा कि बेटे के खिलाफ मामला दर्ज होने से बचाने के लिए मांझी ऐसा बयान दे रहे हैं।

पढ़ें: लालू ने जुबान, नीतीश ने दिया अधिकार: मांझी

पढ़ें: सेक्स स्कैंडल में आया मांझी के बेटे का नाम, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा