Move to Jagran APP

मतदाता जागे तो जीतेगा जनतंत्र

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लोकतंत्र में मतदान के महत्व को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा लेकर जब दैनिक जागरण का जनजागरण वाहन विभिन्न स्थानों से गुजरा तो लोगों ने खुद ही उस ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया। यमुनापार के करीब सात स्थानों पर

By Edited By: Published: Mon, 24 Mar 2014 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2014 03:55 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लोकतंत्र में मतदान के महत्व को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा लेकर जब दैनिक जागरण का जनजागरण वाहन विभिन्न स्थानों से गुजरा तो लोगों ने खुद ही उस ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया। यमुनापार के करीब सात स्थानों पर जनजागरण अभियान द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश की गई। इस दौरान विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। इस दौरान लोगों ने फॉर्म भर अपने विचार भी प्रकट किए। 1बीते विधान सभा चुनाव को अगर अलग कर दें तो पिछले कई चुनाव के दौरान महानगर और आसपास के शहरों में रहने वाले मतदाताओं में मतदान को लेकर लगातार निराशा की भावना बनी हुई थी। विधान सभा चुनाव में स्थिति थोड़ी बेहतर और उत्साहित करने वाली रही, लेकिन मतदाताओं को अभी और जागरूक करने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। इस बात को निर्वाचन आयोग भी समझ रहा है और इसके लिए विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता अभियान को और मजबूत करने के लिए अब दैनिक जागरण जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की विशेष पहल कर रहा है। इसके तहत रविवार को यमुनापार में यह अभियान दिनभर लोगों के लिए उत्सुकता का केंद्र बना रहा। लोगों ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान चुनावी मुद्दों पर जहां लोगों ने खुलकर विचार व्यक्त किए, वहीं आने वाली सरकार से जुड़ी अपनी उम्मीदों को भी साझा किया। इस दौरान कई कालोनियों के लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया। साथ ही सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर उनके समाधान के तरीके भी बताए। अभियान के दौरान युवा वर्ग काफी उत्साहित था। अपने विचार प्रकट करते हुए ज्यादातर युवाओं ने यह स्वीकार किया कि पहली बार मतदान उनके लिए एक आकर्षक मौके की तरह है, जिसमें में गंभीरता से भाग लेंगे। इस अवसर पर युवा मतदाताओं ने दूसरे मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने और अपने स्तर से दूसरों को जागरूक करने की भी शपथ ली। 1 अभियान में महिलाओं ने भी शिरकत की और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय बताई। लोगों ने जनजागरण अभियान को उपयोगी जागरूकता अभियान करार दिया है। लोगों का कहना है कि इससे उन्हें वैसे मुद्दों को समझने में आसानी होगी, जिनकी जानकारी से अभी तक लोग दूर थे। अभियान के दौरान लोगों के बीच जनजागरण अभियान की टोपियां भी वितरित की गईं। जिनपर हम जागे जनतंत्र जागे स्लोगन लिखा हुआ था। मंडावली, गीता कॉलोनी, पांडव नगर, मदर डेयरी, वीथ्रीएस मॉल सहित सात स्थानों पर जनजागरण अभियान ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस बीच लोगों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं बताईं। गौरतलब है दैनिक जागरण जन जागरण अभियान का यह कार्यक्रम कई वर्षो से लगातार आयोजित करता आ रहा है। इसके जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय भी मांगी जा रही है। यह अभियान आगामी 21 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.