विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आशा है शपथ ग्रहण के बाद पीडीपी, भाजपा सदस्य करेंगे 'भारत माता की जय' का जाप

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2016 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2016 07:37 PM (IST)

'भारत माता की जय' नारे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के विवादित बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान आया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर। 'भारत माता की जय' नारे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के विवादित बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान आया है। उमर ने कहा है कि वे उम्मीद करते हैं कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन की सरकार शपथ लेने के बाद 'भारत माता की जय' नारे का जाप करेगी। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यह बयान दिया है।

बताते चलें कि भारत माता की जय को लेकर चल रहे विवाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई में एक समारोह में कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम भारत माता की जय नहीं कहेंगे। तो क्या, पाकिस्तान की जय या चीन की जय कहेंगे? महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है उन्हें उन लोगों से दिक्कत है जो लोग यह कहते हैं कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि आखिर शांत रहने की भी एक हद होती है।
महाराष्ट्र के सीएम ने सांसद असदुद्दीन औवेसी का नाम लिए बिना साफतौर पर कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं उनकी मंशा किसी भी तरह से साफ नहीं हो सकती है। ऐसे लोग देश और समाज को बांटना चाहते हैं और देश के अंदर लोगों के बीच एकता की भावना को खत्म कर देना चाहते हैं। आखिर इसको कब तक सहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर आप इस देश में रहना चाहते हैं तो आपको भारत माता की जय कहना होगा, अन्यथा आपको इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। फणनवीस ने कहा कि मुंबई की एक मजार में सैकड़ों मुसलमानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि भारत के टुकड़े होंगे वो सफल नहीं हो पाएंगे। वहीं 'भारत माता की जय' के नारे को लेकर जारी किए गए फतवे पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद ने कहा है कि फतवा जारी करने की कोई जरूरत नहीं थी, हम इसकी निंदा करते हैं। 'भारत माता की जय' के मुद्दे पर भाजपा सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि अगर आपके मजहब में दिक्कत है भारत माता की जय बोलने में, तो जय भारत बोलें, जय हिंद बोलें।