Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी के बयानों को कैश कराने में जुटी मुंबई भाजपा

    By Edited By:
    Updated: Thu, 18 Jul 2013 10:14 PM (IST)

    मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदू राष्ट्रवादी होने के बयान को मुंबई भाजपा ने कैश कराना शुरू कर दिया है। मोदी के बयानों के बड़े-बड़े होर्डिग शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे दिखाई दे रहे हैं।

    मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदू राष्ट्रवादी होने के बयान को मुंबई भाजपा ने कैश कराना शुरू कर दिया है। मोदी के बयानों के बड़े-बड़े होर्डिग शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे दिखाई दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा की चुनाव प्रचार अभियान समिति के मुखिया की जिम्मेदारी निभा रहे नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह भर में ऐसे कई बयान दिए हैं, जिन पर हंगामा मचा हुआ है। राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि मोदी के ये बयान देश में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए दिए जा रहे हैं।

    मुंबई भाजपा ने मोदी के इन बयानों के बड़े-बड़े होर्डिग बनाकर इस मंसूबे पर मुहर लगा दी है। मैं देशभक्त हूं, मैं राष्ट्रवादी हूं, मैं जन्मजात हिंदू हूं-इन शब्दों के साथ बनाया गया एक लंबा सा बैनर मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चमकता दिखाई दे रहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। इसी प्रकार धारावी के प्रमुख चौराहे पर एक अन्य होर्डिग देखी जा सकती है, जिसपर लिखा है- जनता का आत्मविश्वास जगाना ही मेरा उद्देश्य है। एक अन्य होर्डिग पर लिखा है-सभी को न्याय, न किसी का तुष्टीकरण, यही हमारा निधर्मवाद।

    मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार बताते हैं कि नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार पिछले शनिवार को प्रकाशित हुआ था। उसके तुरंत बाद ही मुंबई भाजपा ने उनमें नौ चुनिंदा पंक्तियों के बैनर एवं होर्डिग बनवाकर शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर लगवा दिए थे। ये बैनर हिंदी के अलावा मराठी, गुजराती और अंग्रेजी में तैयार किए गए हैं।आज इन सभी होर्डिगों का आखिरी दिन था।

    क्या भाजपा इन होर्डिगों के जरिये ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है, इसके जवाब में पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र कहते हैं कि इन बयानों के जरिये हम सिर्फ यह बताने का प्रयत्‍‌न कर रहे हैं कि पार्टी देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर