विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी बार-बार करते हैं देवी-देवताओं का अपमान

By Edited By:
Published: Wed, 16 May 2012 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2012 03:17 PM (IST)

अमेरिका मे बीयर का नाम मां काली पर रखकर हिंदुओ की धार्मिक भावनाओ से खिलवाड़ करने का यह पहला मामला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अमेरिका में बीयर का नाम मां काली पर रखकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का यह पहला मामला नहीं है। विदेशों में इससे पहले भी हिंदुओं के देवी-देवताओं का कई बार अपमान किया गया है।

बिकनी पर लक्ष्मी की तस्वीरें

आस्ट्रेलिया में मई, 2011 में सिडनी में आयोजित एक फैशन शो में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया था। पैशन शो में भाग लेने वाली मॉडलों की बिकनी पर मां लक्ष्मी की तस्वीरें अंकित थी। बिकनी पर मां लक्ष्मी की तस्वीरों को लेकर काफी बवाल मचने के बाद इसके आस्ट्रेलिया की डिजायनर ने माफी मांगने के साथ इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

गणेश का उड़ाया मखौल

आस्ट्रेलिया में अभी मां लक्ष्मी की बिकनी पर छपी तस्वीरों का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि सितंबर 2011 में हिंदुओं में सर्वप्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश जी का मजाक उड़ाया गया। एक नाटक में भगवान गणेश से हिटलर की गुप्तचर सेवा द्वारा पूछताछ करते दिखाया गया।

जिस पर हिंदूओं ने भगवान गणेश को नाजियों से प्रताड़ित करते दिखाने वाले नाटक का पुरजोर विरोध किया। इस नाटक का नाम द गणेश वर्सेज द थर्ड राइक था। इसका व‌र्ल्ड प्रीमियर 29 सितंबर को मेलबर्न फेस्टिवल में होना था। ये नाटक बैक टु बैक थिएटर ने प्ले किया है।

नाटक में दिखाया गया था कि एडोल्फ हिटलर की गुप्तचर सेवा भगवान गणेश से पूछताछ करती है। इसमें भगवान गणेश को नाजी गुप्तचरों द्वारा प्रताड़ित होते हुए दिखाए गए थे। नाटक को तैयार करने वाले थिएटर का कहना है कि इसमें भगवान गणेश और नाजीवादी एडोल्फ हिटलर को आमने-सामने दिखाया गया था।

अमेरिका में हिंदू देवताओं का अपमान

जनवरी, 2012 में एक अमेरिकी टीवी चैनल की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करते हुए उनके आराध्य देवी-देवताओं को अजीब कहा गया था।

एनबीसी शिकागो की वेबसाइट पर आइस हॉकी से जुड़ी एक खबर में एक टीम के बारे में जिक्र करते हुए कहा गया था कि यह टीम अजीब हिंदू देवताओं की तरह जगह घेरे हुए थी। इससे पहले अमेरिकी टॉक शो के एंकर जे लेनो ने स्वर्ण मंदिर को समर होम बताया था। जिस पर सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जताई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।