विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहीद हेमराज की पत्नी से 10 लाख ठगकर रफूचक्कर हो गया वो

By Edited By:
Published: Sat, 06 Apr 2013 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2013 12:07 PM (IST)

सीमा पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के शिकार हुए दो फौजी शहीदों में से एक हेमराज की पत्नी धर्मवती से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मथुरा। सीमा पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के शिकार हुए दो फौजी शहीदों में से एक हेमराज की पत्नी धर्मवती से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। सेना मुख्यालय का प्रतिनिधि बताकर पहुंचे वर्दीधारी युवक ने शहीद की पत्नी से बैंक से 10 लाख रुपये निकलवाए और बीच रास्ते में उसे छोड़कर रफूचक्कर हो गया। हालांकि धर्मवती के साथ उसके परिजन भी थे, लेकिन कथित फौजी ने बाइक तेज चलाई और भाग निकला।

धर्मवती के अनुसार, शुक्रवार सुबह यह युवक खैरार पहुंचा और खुद को अमित कुमार बताते हुए कहा कि आर्मी हेडक्वार्टर से आया है। उसने शहीद के परिजनों को मिली सहायता राशि की एफडी कराने और बाकी धन दूसरी बैंक में जमा करवाने की बात कही। पिछले दिनों भी दो फर्जी चेकों के जरिये पलवल (हरियाणा) में यह रकम निकाले जाने से बच गई थी। इस बाबत पलवल शाखा के प्रबंधक ने मथुरा की छाता शाखा से संपर्क कर लिया था तो पता चला था कि चेक फर्जी हैं।

शुक्रवार को धर्मवती, चचिया ससुर गजेंद्र को साथ लेकर युवक के साथ छाता की स्टेट बैंक शाखा में आईं। पीछे से शहीद का चचेरा भाई भगवान सिंह भी बैंक पहुंच गया। उन्होंने बेटी के नाम एक एफडी कराई और बुखरारी बैंक में जमा कराने के लिए दस लाख रुपये निकाले। भगवान के मुताबिक अमित ने दस लाख रुपये बैग में रखे और धर्मवती को बाइक पर बैठाकर कोसी की ओर चला। बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण वे लोग पीछे रह गए। इसके बाद अमित ने बहाने से भाभी को पेट्रोल पंप पर उतारा और खुद भाग निकला। धर्मवर्ती ने फोन से पीछे आ रहे भगवान को सूचना दी।

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और ठगी की जानकारी दी। देर शाम एसएसपी ने उस बैंक में पहुंच कर पूछताछ की, जहां से रुपये निकाले गए थे। एसएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी। ज्ञात हो, पूर्व में हुई ठगी की कोशिशों के मद्देनजर कोसी पुलिस ने शहीद परिवार को किसी भी लेनदेन की जानकारी देने तथा सुरक्षा देने की बात कही थी। शहीद परिवार ने इस लेनदेन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।