विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश में बारिश से 5 लोगों की मौत, वायु सेना के हेलीकॉप्टर सुरक्षा में तैनात

By Test1 Test1Edited By:
Published: Tue, 17 Nov 2015 08:59 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2015 01:21 PM (IST)

मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश का प्रकोप लगातार जारी है बारिश के कारण आंध्र प्रदेश में पांच लोगों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश का प्रकोप लगातार जारी है बारिश के कारण आंध्र प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई हैं।इसमे सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके चितूर,नेल्लोर और कडप्पा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा राज्य के दुसरे जिलों में फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा हैं। कुछ जिलों में अचानक आई बाढ़ से 80 मवेशियों की जान ले ली है। चित्तूर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दो भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलीकॉप्टरों को लोगों की सुरक्षा के लिए बुला लिया गया है। सरकार ने बारिश में फसे लोगों के लिए 10,000 खाने के पैकेट तैयार कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को बुला लिया गया है और 5,000 लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया है। आंध्रप्रदेश में बंगाल की खाड़ी से लगे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

क्या हैं दूसरे इलाकों का हाल

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते चेन्नई और दूसरे इलाकों में आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। इसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जा रहा है। चेन्नई और कई इलाकों में जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरुरतों में खासी दिक्कत हो रही है। बारिश से प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 12 टीम तैनात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।

सोमवार को मुख्यमंत्री जयललिता ने राज्य के हालात को लेकर बैठक की, जिसके बाद राहत और पुनर्वास के लिए 500 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया। बचाव अभियान में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ की आठ टीमें भी बचावकार्य में जुटी हैं। बारिश से प्रभावित इलाकों से अब तक 5300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

तस्वीरें: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में आम जीवन अस्त-व्यस्त