विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिरफिरेे आशिक ने 20 दिन पहले ही लिख दी थी दुल्‍हन की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 10 May 2014 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 10 May 2014 09:36 AM (IST)

शादी के स्टेज पर दुल्हन की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक ने 20 दिन पहले ही डॉ. जयश्री की मौत की तारीख लिख दी थी।

News Article Hero Image

भोपाल। शादी के स्टेज पर दुल्हन की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक अनुराग ने 20 दिन पहले ही डॉ. जयश्री की मौत की तारीख लिख दी थी। अनुराग ने वारदात के बीस दिन पहले जब उसे जयश्री की सगाई का पता चला तो वह उसके घर धमक गया था। वहां उसने जयश्री और उसके पिता को खूब डराया धमकाया था। उसने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने जयश्री का हाथ किसी और को दिया, तो वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

परिजन ने घरेलू मामला होने के कारण इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण अनुराग नामदेव के हौसले बढ़ गए। इस बीच सूत्रों की मानें तो जयश्री के होने वाले पति डॉ. रोहित नामदेव ने भी अनुराग को समझाने का प्रयास किया था लेकिन उसने उसकी भी बात नहीं मानी।

उसने जयश्री के चचेरे भाई शैलेंद्र नामदेव को धमकाते हुए कहा था कि तू अपनी दो बेटियों का ख्याल रख। उनको भी बहुत जीना है।

आरोपी ने यूं मारी गोली मारी

मैरिज गार्डन में गुरुवार रात वरमाला के बाद स्टेज का कार्यक्रम अपने अंतिम दौर में था। रोहित और जयश्री स्टेज पर मौजूद थीं। तभी मुंह पर नाकाब पहने अनुराग ने स्टेज के पीछे से आकर जयश्री को पिस्टल से पांच फीट की दूरी से निशाना बनाते हुए फायर किया। गोली सीधे जयश्री के गले में धंस गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।