विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या स्टेटस में बदलाव किया गया था: सुप्रीम कोर्ट

By Edited By:
Published: Wed, 01 May 2013 10:34 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2013 10:35 AM (IST)

कोर्ट ने पिछले दिनों के घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि सुनवाई तो कोयला ब्लॉक आवंटन में हुई अनियमितताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कोर्ट ने पिछले दिनों के घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि सुनवाई तो कोयला ब्लॉक आवंटन में हुई अनियमितताओं पर चल रही थी, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने मामले का रुख मोड़ दिया है। अब वे पहले सीबीआइ की स्वायत्तता पर सुनवाई करेंगे। सीबीआइ जांच हर हाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए। उस पर किसी भी तरह का बाहरी दबाव नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि क्या स्टेटस में बदलाव किए गए थे? किसके कहने पर बदलाव किए गए और उनका क्या असर हुआ?

सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में बदलाव किए गए थे। यह बदलाव दो स्तर पर किए गए। पहले कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने बदलाव किया फिर पीएमओ और कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने सीबीआई के साथ मिलकर फेरबदल किया। निदेशक रंजीत सिन्हा ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोयला घोटाले की जांच की प्रगति रपट कानून मंत्री अश्विनी कुमार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय और कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के कहने पर उन्हें दिखाई। और इसमें फेरबदल भी हुआ था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर