विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु: खुदाई के दौरान मिले हड़प्पा सभ्यता के निशान

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 30 May 2016 10:22 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 May 2016 02:59 PM (GMT+05:30)

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में किलाड़ी गांव में पिछले काफी समय से खुदाई चल रही है। पुरातत्व विभाग को इस खुदाई में हड़प्पा संस्कृति से जुड़ी कई चीजें मिली हैं।

News Article Hero Image

मदुरै। तमिलनाडु में शिवगंगा जिले के पल्लीसनथाई थिडल में पिछले कई सालों से खुदाई का काम चल रहा है।खुदाई के दौरान यहां कई पुरानी चीजें मिल रही हैं जो हड़प्पा और मोहन जोदड़ो सभ्यता से जुड़ी हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की बेंगलुरु ब्रांच द्वारा किलाड़ी गांव में दूसरे चरण का काम किया जा रहा है। जिसका मानना है कि गांव में हड़प्पा और मोहन जोदड़ों की तरह बड़ी संख्या में इस तरह की धरोहरें हो सकती है। इसकी खुदाई में पता चला है कि इस शहर को काफी सुख-सुविधाओं के साथ बसाया गया होगा।

साल 2013-14 में वैगई नदी के ताल पर खुदाई के बाद पुरात्तव विभाग की ब्रांच ने किलाड़ी गांव को खुदाई के लिए चुना था। साल 2015 में खुदाई के पहले चरण में विभिन्न प्राचीन लोहे के औजार और मिट्टी के बरतनों का पता चला था।

पहले चरण के अध्ययन में निष्कर्ष निकला कि ये एक प्राचीन शहर था। जिसके बाद एएसआई ने अगले चरण में इसकी खुदाई की। अधीक्षण पुरातत्वविद् अमरनाथ रामकृष्ण ने बताया कि "80 एकड़ की जमीन के साढ़े तीन किलोमीटर के परिधि पर हम खुदाई कर रहे हैं। हमें बस्ती के निर्माण के बाद और निर्माण मिल रहे हैं। यह तमिलनाडु में ऐसा पहला मामला है। वैगई के किनारे यह स्वतंत्र सभ्यता की एक बहुत बड़ा शहरी बस्ती हो सकती है।" यहां खुदाई का काम फिलहाल इस साल सितंबर तक चलेगा।

हड़प्पाकाल में हरियाणा के भिवानी में था औद्योगिक केंद्र