विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हंदवाडा हिंसा: छात्रा की मां ने कहा, पुलिस के दबाव में बना बयान वाला वीडियो

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 16 Apr 2016 04:17 PM (IST)Updated: Sat, 16 Apr 2016 05:33 PM (IST)

छात्रा की मां के मुताबिक छात्रा पुलिस की वजह से भारी दवाब में है। उनके मुताबिक उनकी बेटी पांच दिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर, (जेएनएन) हंदवाडा में पिछले दिनों कथित तौर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद से घाटी में लगातार हिंसा हो रही है।

हालांकि घटना के बाद छात्रा का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो छेड़छाड़ जैसी किसी भी घटना से मना कर रही थी लेकिन अब छात्रा की मां ने कहा कि उसकी बेटी ने पुलिस के दबाव में आकर वो बयान दिया था जिसका वीडियो बनाकर चलाया जा रहा है।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में छात्रा की मां ने कहा कि स्कूल से आने के बाद उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ मार्केट गई थी। इस दौरान वो एक शौचालय के भीतर गई जहां एक सेना के जवान ने उसे पकड़ लिया। छात्रा की मां के मुताबिक जवान को देखकर छात्रा डर के मारे चिल्लाने लगी जिसे सुनकर पास ही खड़े कुछ युवक उनकी बेटी की मदद के लिए आ गए और भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने गोलियां चला दी।

ताजा बेगम ने कहा कि मेरी बेटी निर्दाेष है। पुलिस ने जबरदस्ती उससे स्थानीय लड़कों के खिलाफ बयान दिलाया है। वह नाबालिग है और 16 साल की ही है। उसे दुनियादारी का पता नहीं है। वह पुलिस के दबाव में है। हमें उससे नहीं मिलने दिया जा रहा है,जो मिलने जाता है,उसे पुलिस वहीं रख लेती है। । छात्रा की मां ने कहा कि पुलिस उन्हें कह रही है कि छात्रा और उसके पिता को एहतियातन हिरासत में रखा गया है।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में फिर हिंसा, फायरिंग में एक की मौत; कई घायल