विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने आज आएंगे हेगल

By Edited By:
Published: Thu, 07 Aug 2014 05:58 AM (IST)Updated: Thu, 07 Aug 2014 05:56 AM (IST)

भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी में रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और अटके हुए सैन्य सौदों की रफ्तार बढ़ाने का एजेंडा लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। भारत में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद हेगल भारत आने वाले दूसरे वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री हैं।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी में रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और अटके हुए सैन्य सौदों की रफ्तार बढ़ाने का एजेंडा लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। भारत में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद हेगल भारत आने वाले दूसरे वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री हैं।

भारत व अमेरिका के बीच विदेश मंत्री स्तर पर रणनीतिक वार्ता के बाद तीन दिनी दौरे पर आ रहे हेगल की रक्षा मंत्री अरुण जेटली से बात होनी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर में प्रस्तावित अमेरिका दौरे से पहले ओबामा प्रशासन के आला मंत्री की इस यात्रा में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर बात होनी है।

भारत में रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 26 से 49 फीसद तक बढ़ाए जाने के बाद आ रहे हेगल अमेरिकी रक्षा उद्योग के आला नुमाइंदों के साथ आ रहे हैं। उनके एजेंडे में भारत के साथ सैन्य खरीद के सौदों की रफ्तार बढ़ाना भी शामिल है।

गौरतलब है कि अपाचे व चिनूक हेलिकाप्टर समेत अमेरिका के साथ कई सैन्य सौदों पर अभी मुहर लगना बाकी है। साथ ही एम-777 होवित्जर तोपों की खरीद को लेकर भी कवायद लंबे समय से उलझी हुई है। भारत ने करीब 88.5 करोड़ के इस सौदे के लिए एम-777 होवित्जर तोपों का चयन किया था। हालांकि बाद में कीमत को लेकर फंसे पेंच के कारण यह खरीद परवान नहीं चढ़ पाई।

पढ़ें: हेगल के बयान पर हंगामा

पढ़ें: अमेरिकी सिखों को सेना में शामिल करने के आग्रह पर विचार करेंगे हेगल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।