विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात: लोस चुनाव की रणनीति पर टीम मोदी की अंतिम बैठक

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2013 10:14 PM (IST)

अहमदाबाद। गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करने की योजना को कल मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करने की योजना को कल मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम रूप देंगे। टीम मोदी के खास सिपहसालार भाजपा महासचिव ओम माथुर व किसान मोर्चा के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में गांधीनगर में राज्य की रणनीति पर रविवार को यह आखिरी बैठक होगी। इसके बाद मोदी राष्ट्रीय प्रचार अभियान पर निकलने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के अजेंडे पर प्रदेश पदाधिकारियों ने मंथन किया।

गांधीनगर टाउन हॉल में रविवार को मुख्यमंत्री मोदी की हाजिरी में गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमे गुजरात में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। हाल में गुजरात की 26 सीट में से भाजपा का 17 पर जबकि कांग्रेस का 9 सीट पर कब्जा है, भाजपा ने गत लोकसभा उपचुनाव में कोंग्रेस से बनास कांता व पोरबंदर सीट हथिया ली थी। भाजपा खेमे का दावा है की इस चुनाव में सभी सीटों पर जीत के लिये मैदान में उतरेंगे लेकिन भाजपा की राह में कांग्रेस के स्थानीय क्षत्रप सबसे बड़ी मुश्किल खड़ी करेंगे। इनमें जामनगर सांसद विक्रम माडम, पाटन सांसद जगदीश ठाकोर, दाहोद सांसद प्रभा तावियद, सुरेन्द्र नगर सांसद सोम पटेल व राजकोट सांसद कुंवर जी बावलिय ऐसे नेता हें जिनका अपने अपने इलाकों में अच्छा प्रभाव है। भाजपा की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मोदी राष्ट्रीय प्रचार अभियान पर निकलने वाले हैं ऐसे में गुजरात पर मनोमंथन के बाद यहां प्रचार का जिम्मा गुजरात भाजपा प्रभारी ओम माथुर व राच्यसभा सांसद पुरुसोत्तम रुपाला संभालने वाले हैं।

बेटी के जन्म पर उगायें 5 वृक्ष :

वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका के पास द्वादश ज्योतिर्लिग पर 64वें वन महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा पिछले दस सालों में गुजरात में जंगलों के बहार 5 करोड़ वृक्षों को लगाया गया। मोदी ने वृक्षा रोपण को बढ़ावा देने के लिये 4 जनों को वन पंडित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने वनों से होने वाली आय में से करीब साढ़े करोड़ के चेक ग्राम व तहसील पंचायतों को वितरित किये। मोदी ने कहा कहा की राच्य में बेटी के जन्म पर 5 वृक्ष लगाये जाने चाहिए बेटी के साथ वृक्ष भी बड़े होंगे और परिवार के साथ समाज में भी समृद्धि आएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।