विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑपरेशन ब्लूस्टार में शामिल सभी रिटायर सैन्य अफसरों को सुरक्षा

By Edited By:
Published: Thu, 11 Oct 2012 09:13 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 11 Oct 2012 09:24 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल [सेवानिवृत्त] केएस बराड़ पर लंदन में हमले के बाद केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ब्लूस्टार में शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल [सेवानिवृत्त] केएस बराड़ पर लंदन में हमले के बाद केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ब्लूस्टार में शामिल सभी आठ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया करने का फैसला किया है। इसी क्रम में ऑपरेशन के दौरान पहली टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले ब्रिगेडियर [सेवानिवृत्त] इसरार खान को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। खान की सुरक्षा वर्ष 2004 में हटा दी गई थी।

रिटायर सैन्य अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह की अध्यक्षता में बनी समिति ने यह निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक इसरार खान को तुरंत प्रभाव से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, बाद में इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस उठाएगी। बराड़ की जेड श्रेणी की सुरक्षा बरकरार रखी जाएगी, जबकि सात अन्य सैन्य अधिकारियों की सुरक्षा में सेना के जवान को तैनात किया जाएगा।

समिति द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक इन सभी अधिकारियों को यात्रा की सूचना पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को देनी होगी। बराड़ पर हमला मामले में गृह और रक्षा मंत्रालय के बीच संवादहीनता की स्थिति पैदा होने पर यह कदम उठाया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर