केंद्र का बड़ा फैसला, पुरस्कारों से हटाया इंदिरा-राजीव का नाम
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हिंदी दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का नाम हटा दिया है। सरकार ने इन पुरस्कारों का नामकरण कर दिया है। ये पुरस्कार हिंदी के प्रगतिशील तरीके से उपयोग के लिए दिए जाते हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हिंदी दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का नाम हटा दिया है। सरकार ने इन पुरस्कारों का नामकरण कर दिया है। ये पुरस्कार हिंदी के प्रगतिशील तरीके से उपयोग के लिए दिए जाते हैं।
25 मार्च 2015 को राजभाषा विभाग की ओर से जारी निर्देश में दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के नाम बदल दिये गये हैं। राजभाषा विभाग के इस निर्देश के अनुसार 1986 में शुरू किया गया 'इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार' अब 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' के नाम से, जबकि 'राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार' को अब 'राजभाषा गौरव पुरस्कार योजना' के नाम से जाना जाएगा।
आपको बता दें कि ये पुरस्कार राष्ट्रपति 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर मंत्रालयों, पीएसयू, केंद्र सरकार के अधिकारियों को देते हैं।
पढ़ेंः छा गए राहुल बाबा, लाल के नए अवतार से मां इंप्रेस!
पढ़ें - पद्म पुरस्कारों की ऐसी बंदरबांट किसी देश में नहीं : शरद