विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाढ़ में लापता लोगों के बारे में पता लगा लगाएगा गूगल

By Edited By:
Published: Fri, 21 Jun 2013 07:28 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2013 07:30 AM (IST)

सर्च इंजन गूगल उत्तराखंड सहित देश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों के बारे में भी जानकारी देगा। इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सर्च इंजन गूगल उत्ताराखंड सहित देश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों के बारे में भी जानकारी देगा। इसके लिए उसने 'पर्सन फाइंडर' नाम से एक एप्लीकेशन पेश किया है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि गूगल पर्सन फाइंडर एक वेब एप्लीकेशन है, जहां पर लोग आपदा प्रभावित अपने मित्रों या संबंधियों की स्थिति की जानकारी डालने के साथ पता भी कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, पिछले कुछ दिनों से उत्ताराखंड भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। इस राज्य में ज्यादातर इलाके पहुंच से बाहर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए गूगल आपदा टीम ने पर्सन फाइंडर एप्लीकेशन तैयार किया है। इसके लिंक (एचटीटीपी://गूगल.ओआरजी/पर्सनफाइंडर/2013-उत्तराखंड-फ्लड्स) की मदद से उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों का पता लगाया जा सकता है और यह एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। गूगल पर्सन फाइंडर में जो भी आंकड़े डाले जाएंगे, वे हर किसी को उपलब्ध होंगे और उन्हें कोई भी देख सकता है। इसके जरिये मीडिया, गैर-सरकारी संगठन और अन्य संगठन जानकारी जोड़ने में योगदान कर सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर