यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज सर्च इंजन गूगल मना रहा अपना 17वां जन्मदिन
विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल 27 सितंबर को अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने अपना डोमेन ...और पढ़ें

नई दिल्ली। विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल 27 सितंबर को अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने अपना डोमेन (गूगल.कॉम) 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत करवाया था। परंतु कंपनी 2005 से अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मना रही है।
गूगल ने 1998 में अपना पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर बनाया था। इस दौरान गूगल ने सर्च पेज बदल दिया था। मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। यह एक गेम के रूप में था, ऐसा पहली बार हुआ था की यूजर गूगल डूडल के साथ खेल सकता था। यह Pac-Man वीडियो गेम 30 साल पूरे होने अवसर पर बनाया गया था।
गूगल इस समय कई ऐसी तकनीकों पर काम कर रहा है जो भविष्य में इंसान का कायाकल्प कर सकता है। गूगल अपने जन्मदिन के मौके पर सबको बता रहा है कि उसकी भविष्य की योजनाएं आपको चौंका सकती हैं। जिनमें से भविष्य की दो योजनाएं ऐसी हैं, मनुष्यों के बहुत ही काम आएंगी।
गूगल के भविष्य की योजनओं में अरबों डॉलर का स्वास्थ्य क्षेत्र भी प्रमुखता से शामिल है। गूगल इसमें एंटी एजिंग और डायबिटीज क्षेत्रों में सबसे ज्यादा फोकस कर रही है।
कई बार बदली जन्मदिन की तिथि
गूगल ने 2005 में आधिकारिक तौर पर अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने की घोषणा की थी। इसके पहले गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख कई बार बदली है। 4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने सितंबर महीने के कई दिनों को अपने जन्मदिन के तौर पर चुना था। 4, 7, 15, 26 सितंबर के बाद आखिरकार 2005 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्मदिन तय कर लिया। 2005 के बाद से हर 27 सितंबर को गूगल अपने होम पेज पर आकर्षक डूडल बनाता आया है।
