Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो देखकर हिन्दी में अनुवाद कर देगा गूगल

    गूगल के जरिये कोई शब्द लिखकर उसका हिन्दी अनुवाद देखना तो आसान था ही, अब किसी फोटो में लिखे शब्द का भी अनुवाद करना संभव होगा।

    By Test1 Test1Edited By: Updated: Thu, 30 Jul 2015 08:49 PM (IST)

    नई दिल्ली। गूगल के जरिये कोई शब्द लिखकर उसका हिन्दी अनुवाद देखना तो आसान था ही, अब किसी फोटो में लिखे शब्द का भी अनुवाद करना संभव होगा। तकनीक के क्षेत्र में परचम लहराने वाली कंपनी गूगल ने गुरुवार को इसमें सक्षम अपने अनुवाद एप का उन्नत संस्करण पेश किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल के इस एप के जरिये किसी फोटो में लिखे शब्द का भी अनुवाद स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। इसमें अंग्रेजी से हिन्दी तथा 19 अन्य भाषाओं में अनुवाद हो सकेगा। अपने अनुवाद एप को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गूगल ने यह कदम उठाया है। इसके जरिये व्यक्ति को मोबाइल का कैमरा सड़कों के चिह्न, सूचनाओं, निर्देशों या ऐसी तस्वीर पर केंद्रित करना होगा, जिसका अर्थ देखना चाहते हैं। इसके बाद कुछ निर्देशों का पालन करते हुए उसे अनुवाद मिल जाएगा। यह अनुवाद हिन्दी, थाई, बुल्गारियाई, कटालन, क्रोटियन, चेक, डेनिश, डच और फिलिपिनो जैसी भाषाओं में प्राप्त किया जा सकता है।

    हालांकि इसके जरिये हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद नहीं किया जा सकेगा। एप के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। यह एप एंड्रायड और आइओएस दोनों के लिए अगले कुछ दिन में उपलब्ध कराया जाएगा। गूगल ने पहले यह सुविधा अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुतर्गीज, रूसी और स्पेनिश भाषाओं के लिए शुरू की थी। गूगल के उत्पाद प्रबंधक (अनुवाद) जूली कटियाउ ने कहा कि हम इस सुविधा को अब ¨हदी में भी शुरू कर रहे हैं। भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है।

    अपडेट हुआ गूगल ट्रांसलेट एप, जुड़ीं 20 नयी भाषाएं