विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपडेट हुआ गूगल ट्रांसलेट एप, जुड़ीं 20 नयी भाषाएं

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 30 Jul 2015 12:46 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 12:49 PM (IST)

गूगल ने एंड्रायड डिवाइसेज व आइफोन के लिए अपने ट्रांसलेट एप को अपडेट किया है। इस अपडेट में हिंदी समेत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गूगल ने एंड्रायड डिवाइसेज व आइफोन के लिए अपने ट्रांसलेट एप को अपडेट किया है। इस अपडेट में हिंदी समेत 20 नयी भाषाओं के लिए विजुअल सपोर्ट को जोड़ा है। इसका मतलब अब जब भी आप इंग्लिश मेन्यु में जाएंगे जो आप नहीं समझ पाते, अपने फोन पर ट्रांसलेट एप खोल सकते हैं, कैमरे को मेन्यु की ओर घुमा रियल टाइम में हिंदी मेन्यु पढ़ सकेंगे।

गूगल ट्रांसलेट के प्रोडक्ट मैनेजर, जूली ने बताया कि भारतीय बाजार को तरजीह देते हुए, कंपनी हिंदी यूजर्स के लिए ट्रांसलेशन को संशोधित करना चाहती है। "भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और हम इसे भारतीय एंड्रायड यूजर्स के लिए बेहतर बनाना चाहते हैं। पिछले वर्ष गूगल ने मार्केटिंग अभियान शुरू किया, जिसमें भारतीय यूजर्स से ट्रांसलेशन पर इनपुट्स देने को कहा ताकि उसे देखते हुए नये बदलाव किये जा सके।"

फरवरी में दस दिन के लिए जूली मुंबई में रुकीं, इस दौरान उन्होंने भारतीय यूजर्स से फीडबैक मांगे व निरीक्षण भी किया।

गूगल ने कहा कि अब ट्रांसलेशन एप में कुल 27 भाषाओं का सपोर्ट है। गूगल ट्रांसलेट के प्रोडक्ट लीड बराक तुरोवस्की ने कहा, "हमने सात भाषाओं- इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, रूसी और स्पैनिश भाषाओं के साथ शुरूआत की थी और आज 20 और नयी भाषाओं को जोड़ रहे हैं। अब आप इंग्लिश (English) और बल्गैरियन (Bulgarian), कटलन (Catalan), क्रोएशियाइ(Croatian), चेक (Czech) , डैनिश(Danish), डच(Dutch), फिलीपिनो (Filipino), फिनिश(Finnish), हंगैरियन (Hungarian), इंडोनेशियाइ (Indonesian), लिथुआनियन(Lithuanian), नार्वेजीयन(Norwegian), पॉलिश (Polish), रोमानियन (Romanian), स्लोवाक( Slovak), स्वीडिश (Swedish), तुर्किश(Turkish) और यूक्रेनियन (Ukrainian) भाषाओं से अनुवाद कर सकते हैं। आप इंग्लिश से हिंदी और थाई में वन-वे ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं।‘

फोन के कैमरा के उपयोग से इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेट करने के लिए, गूगल वडलेंस के एक तकनीक का उपयोग कर रहा है। वर्डलेंस को गूगल ने खरीद लिया था।