विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Birthday: 19 का हुआ गूगल, यूजर्स के लिए लाया 'सरप्राइज स्‍पिनर गेम्‍स'

By Monika MinalEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 01:30 PM (IST)

19वें साल के पायदान में कदम रखते हुए गूगल ने सीख भरे 19 गेम्‍स से भरी पोटली अपने डूडल में डाला है।

Google Birthday: 19 का हुआ गूगल, यूजर्स के लिए लाया 'सरप्राइज स्‍पिनर गेम्‍स'
Google Birthday: 19 का हुआ गूगल, यूजर्स के लिए लाया 'सरप्राइज स्‍पिनर गेम्‍स'

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। गूगल अपना 19वां बर्थडे आज मना रहा है। इस अवसर पर दुनिया के वेब ब्राउजर्स में आकर्षक एनिमेटेड डूडल को दिखाया गया है। इंटरनेट पर वर्चस्‍व वाला गूगल अपने सर्च इंजन पर इस कलात्‍मक डूडल पर क्‍लिक के लिए यूजर्स को इंवाइट कर रहा है। दरअसल इस डूडल में 19 सरप्राइज भरे हैं जो डूडल पर क्‍लिक करते ही यूजर्स को मिलने वाले हैं।

विशेष अवसरों पर कलात्‍मक डूडल लगाने वाला गूगल अपने जन्‍मदिन के अवसर पर सरप्राइज से भरा स्‍पेशल डूडल लेकर आया है।  इस आकर्षक और कलात्‍मक डूडल की पोटली में 19 गेम्‍स हैं जिन्‍हें खेलने के साथ-साथ सीख भी मिलेगी। इन गेम्स को खेलने के लिए आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से जैसे ही गूगल खोलेंगे आपको उस पर जश्न की तैयारी नजर आएगी जिसमें केक भी रखा हुआ है। गूगल ने इसके साथ एक सरप्राइज स्पिनर भी दिया है इसे घुमाते ही यह जहां रुकेगा वहां आपको एक गेम दिया जाएगा। इसमें कुछ लर्निंग गेम्स हैं तो कुछ दूसरे। यह गेम मजेदार होने के साथ ही रिफ्रेशिंग भी हैं।

इन गेम्स को खेलने के लिए आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से जैसे ही गूगल खोलेंगे आपको उस पर जश्न की तैयारी नजर आएगी जिसमें केक भी रखा हुआ है। गूगल ने इसके साथ एक सरप्राइज स्पिनर भी दिया है इसे घुमाते ही यह जहां रुकेगा वहां आपको एक गेम दिया जाएगा। इसमें कुछ लर्निंग गेम्स हैं तो कुछ दूसरे। यह गेम मजेदार होने के साथ ही रिफ्रेशिंग भी हैं।

गूगल की गूगली...जन्‍मदिन के कई तारीख

अपना बर्थडे मनाने वाले गूगल को जन्‍म की तारीख को लेकर संशय है। कम से कम गूगल के 6 जन्‍मदिन हैं जिसमें से आज यानि 27 सितंबर की तारीख कुछ दिनों पहले ही निश्‍चित की गयी। इससे पहले 7, 8 और 26 सितंबर को गूगल का जन्‍मदिन मनाया जा चुका है। कंपनी का डोमेन google.com 19 साल पहले 15 सितंबर को रजिस्टर हुआ था। इस लिहाज से कंपनी बीते दिनों अपने 19 साल पूरे कर चुकी है।

कुछ रोचक बातें-

- अगस्त 1998 में गूगल को पहला निवेश 1 लाख डॉलर मिला था, जिसका भुगतान Google Inc को किया गया था। अब Google Inc अस्तित्व में नहीं है।

- इसके बाद कंपनी ने कैलिफोर्निया में इनकॉर्पोरेशन के लिए आवेदन दिया और 4 सितंबर 1998 को वहां एक बैंक खाते की जानकारी दी गई। पहले गूगल इस दिन पर भी अपना जन्मदिन मना चुका है। कई लोग इसे गूगल की बर्थडेट मानते हैं।

- सितंबर में ही कंपनी ने एक गैरेज से काम शुरू करते हुए अपने पहले कर्मचारी की भर्ती की थी।

- इन सब कारणों से कंपनी ने 2013 में अपने जन्‍मदिन की निश्‍चित तारीख पर संदेह जताया था।

यह भी पढ़ें: आकर्षक और कलात्‍मक डूडल संग गूगल मना रहा 70वां स्‍वतंत्रता दिवस