यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
24 लाख के पुराने टैंक में मिला 16 करोड़ का सोना
टॉड ने तुरंत जांच-परख ये अंदाजा लगा लिया था कि ये सोना करीब 16 करोड़ रुप का है।

नई दिल्ली, जेएनएन। कभी-कभी आपके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो जिंदगी भर आपके लिए यादगार हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है निक मिड नाम के शख्स के साथ।
दरअसल, निक मिड ने ईबे से 24 लाख रुपये में एक पुराना इराकी टैंक खरीदा था। निक ने बताया कि वो और उनके मैकेनिक टॉड चैम्बरलेन के साथ डीजल टैंक को खोल रहे थे तभी उन्हें कुछ गोला बारूद मिला। इसके बाद दोनों के हाथ करीब साढ़े 5 किलो का एक गोल्ड बार लगा। टॉड ने तुरंत जांच-परख ये अंदाजा लगा लिया था कि ये सोना करीब 16 करोड़ रुप का है।
टॉड ने कहा, हमें समझ नहीं आ रहा था कि हम क्या करें। हम सीधे इतना बड़ा गोल्ड बार कैश में कनवर्ट नहीं करा सकते थे, क्योंकि लोग इस बारे में सवाल करते। ऐसे में हमने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
