विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोधरा कांड के दोषी ने पाक युवती से किया निकाह

By ChandanEdited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2014 11:58 PM (IST)

गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को आग के हवाले करने के दोषी इरफान सिराज पाडा ने जमानत पर रिहा होने के बाद पाकिस्तान की युवती से निकाह कर लिया है। इरफान का कहना है कि मारिया उसके लिए बहुत लकी है।

News Article Hero Image

वडोदरा. गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को आग के हवाले करने के दोषी इरफान सिराज पाडा ने जमानत पर रिहा होने के बाद पाकिस्तान की युवती से निकाह कर लिया है। इरफान का कहना है कि मारिया उसके लिए बहुत लकी है।

निचली अदालत ने इरफान को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। हालांकि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह कैद से बाहर है। मामले की सुनवाई जारी है।

रविवार को निकाह के बाद इरफान ने बताया, वह जेल से बाहर है तो मारिया की वजह से है। इरफान जब पैरोल पर था, तब उसकी मुलाकात मारिया से हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन इरफान शादी के लिए राजी नहीं था, क्योंकि उसे खुद पर चल रहे केस का डर था।

बकौल इरफान, मारिया से मेरी मुलाकात के पंद्रह दिन में ही मुझे जमानत मिल गई, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। अब मुझे विश्वास है कि मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।