विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक से आए हिंदू परिवारों को मिले नागरिकता

By Edited By:
Published: Mon, 15 Apr 2013 01:07 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2013 09:15 AM (IST)

भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान से आए हिंदू तीर्थयात्रियों को शरणार्थी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बलरामपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान से आए हिंदू तीर्थयात्रियों को शरणार्थी का दर्जा दिया जाए। उन्हें भारतीय नागरिक बनाने की पहल करे। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सरकार कूटनीतिक प्रयास करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इन दोनों देशों में हिंदुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

उत्तार प्रदेश के बलरामपुर में रविवार को देवीपाटन मंदिर पर मेले की व्यवस्था देखने आए गोरक्षपीठ के उत्ताराधिकारी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ मेले में 480 हिंदू वीजा लेकर आए थे। उनका कहना है कि वहां हिंदुओं की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, बांग्लादेश में हिंदुओं के 500 मंदिर जलाए गए। उन्होंने ससंद में पाकिस्तानी हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।