Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नोएडा में मॉल के बेसमेंट में लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:19 AM (IST)

    राजधानी दिल्‍ली के बदरपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की ने अपने ब्‍वायफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि लड़का उसे नोएडा सेक्‍टर - ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की ने अपने ब्वायफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाते हुए दिल्ली के साकेत थाने में जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त लड़की साकेत में एक वकील के कार्यालय में काम करती है। मामले में लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड योगेश को आरोपी बनाया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मॉल में ही काम करता है, जबकि वारदात को मॉल के बेसमेंट में अंजाम दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाली है, जबकि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड योगेश जैतपुर का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीडि़ता का कहना है कि वो योगेश नाम के लड़के के साथ लिव-इन में रहती थी। शनिवार को लड़की अपने व्वायफ्रेंड के साथ घुमने के लिए नोएडा आई थी। उसके बताया कि लड़का उसे नोएडा सेक्टर - 18 के एक मॉल के बेसमेंट में ले गया और उसका बलात्कार किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है।

    गौरतलब है कि ये पूरा मामला नोएडा के मॉल का है इसलिए लड़की के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पूर मामला दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है और अब नोएडा पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन करेगी। लड़की ने जिस साथी पर रेप करने का आरोप लगाया था उस युवक को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर नोएडा पुलिस को सौंप दिया है।