विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 08 Feb 2015 07:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Feb 2015 09:02 PM (GMT+05:30)

सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। बालिका का नग्न शव खेत में पड़ा मिला।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। बालिका का नग्न शव खेत में पड़ा मिला।

पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी अभी फरार हैं।

बालिका को शनिवार शाम उसके चचेरे भाई ने किसी काम से दुकान भेजा था। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। रविवार सुबह उसका शव एक खेत में पड़ा मिला।

उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मौका-ए-वारदात को देखकर लग रहा था कि दरिंदों ने बालिका की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया है।

मौके पर डाग स्क्वायड भी पहुंचा, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही बाबा यादव और भुन्ने यादव के खिलाफ दुराचार व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।