विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी

By Edited By:
Published: Thu, 24 Oct 2013 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2013 10:10 PM (IST)

फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवक व बीसीए छात्रा के बीच प्रेम की पींगें इस कदर बढ़ीं कि छात्रा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद [जासं]। फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवक व बीसीए छात्रा के बीच प्रेम की पींगें इस कदर बढ़ीं कि छात्रा ने घर से भागकर युवक से शादी कर ली। युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। पटियाला में छात्रा के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पंजाब पुलिस को छात्रा के गाजियाबाद में होने का पता चला तो पुलिस टीम परिजनों के साथ मुरादनगर के दुहाई गांव में युवक के घर पहुंची। यहां कई घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। पति के साथ रहने पर अड़ी छात्रा ने उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया।

पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती की कीमत 1.10 करोड़

अरुण कुमार सिंह इंदिरापुरम स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है। वर्ष 2003 में उसके भाई बिट्टू की हत्या हो गई थी। इसके बाद रिश्तेदारों ने बिट्टू की पत्नी की शादी अरुण से करा दी थी। उसकी पत्नी को दो बच्चे बिट्टू से थे, जबकि एक बच्चा अरुण से हुआ। कुछ दिन पूर्व अरुण की दोस्ती फेसबुक पर पटियाला के खालसा कॉलेज में पढ़ने वाली बीसीए की एक छात्रा से हुई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उनकी मुलाकातें भी होने लगीं। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 24 सिंतबर को घर से लापता हो गई। उन्होंने पटियाला के लाहौर गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वर्तमान में अरुण की पहली पत्नी उसके परिजनों के साथ गांव में रह रही है जबकि दूसरी पत्नी उसके साथ राजनगर एक्सटेंशन में रह रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर