विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सियार और भाजपा झूठों की पार्टी: प्रजापति

By Edited By:
Published: Mon, 24 Feb 2014 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2014 01:19 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सियार और भाजपा को झूठों की पार्टी कहा है।

कासगंज में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की रथ यात्रा के दौरान प्रजापति ने मोदी को सियार कहने के साथ ही भाजपा को झूठे व धोखेबाजों की पार्टी बताया।

पढ़ें: ममता ने मोदी का कहा ड्रामेबाज

कासगंज के नदरई गेट पर पुरानी फल व सब्जी मंडी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रजापति ने कहा कि भाजपा में जानवर भी शामिल हैं।

समाजवादी सामाजिक न्याय रथ यात्रा के साथ पहुंचे प्रजापति ने कहा कि देश में सपा की सरकार बनने पर गुजरात मामलों की जांच कराई जाएगी। पार्टी गुजरात में भी अलख जगाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद देश में सपा की सरकार बनेगी और मुलायम सिंह प्रधानमंत्री होंगे।

पहले सद्दाम का घर था कालिदास मार्ग, अखिलेश तो भोले बाबा: डा. हीरा

प्रदेश के राज्यमंत्री डा. हीरा ठाकुर ने एटा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भगवान शंकर के समान बताया।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में लखनऊ में मुख्यमंत्री का सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग सद्दाम हुसैन का घर था। अब लोगों के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश भगवान भोलेशंकर के समान हैं, जो मांगने वालों को सब कुछ दे रहे हैं।