विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले संजय निरुपम को गैंगस्टर की धमकी

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 09:35 AM (IST)

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देने के बाद उन्हें गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी मिली है।

News Article Hero Image

मुंबई, प्रेट्र। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कह कर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को दावा किया कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उन्हें धमकी दी है। उनके अनुसार, पुजारी ने सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। इसी क्रम में उनकी पत्नी गीता निरुपम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा है कि वह भारत में बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसलिए उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जब से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहा है, वह सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर हैं। इससे परेशान होकर उनकी पत्नी गीता ने शुक्रवार को ही पीएम मोदी को पत्र लिखा। जबकि कांग्रेस नेता ने पुजारी से धमकी मिलने वाली बात उजागर की।

बकौल संजय निरुपम, 'पुजारी ने 5 अक्टूबर अक्टूबर को दिन में सवा ग्यारह बजे के करीब एक विदेशी नंबर से मेरे घर के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। उसने धमकी दी कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर माफी नहीं मांगी तो इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।'

उन्होंने बताया, 'इस बारे में मैंने वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।' जबकि उनकी पत्नी गीता ने पीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उन्हें न केवल सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं बल्कि फोन करके भी उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने पीएम से कहा है कि उनके परिवार की हिफाजत की जाए।

सर्जिक स्ट्राइक पर संजय निरूपम के बयान से कांग्रेस पार्टी ने किया किनारा