Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक उद्योगपति ने करवाई आप व कांग्रेस में डील

    By Edited By:
    Updated: Sun, 29 Dec 2013 02:50 PM (IST)

    नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सरकार बनाने को लेकर 'आप' और कांग्रेस के बीच डील होने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया। गडकरी ने कहा कि देश के एक प्रमुख उद्योगपति ने दोनों पार्टियों के बीच यह डील करवाई। आप और कांग्रेस दोनों ने इसका जोरदार खंडन किया है और गडकरी को चुनौती दी है कि वे उस उद्योगपति के नाम का खुलासा करे।

    नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सरकार बनाने को लेकर 'आप' और कांग्रेस के बीच डील होने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया। गडकरी ने कहा कि देश के एक प्रमुख उद्योगपति ने दोनों पार्टियों के बीच यह डील करवाई। आप और कांग्रेस दोनों ने इसका जोरदार खंडन किया है और गडकरी को चुनौती दी है कि वे उस उद्योगपति के नाम का खुलासा करे। गडकरी ने कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) पर नक्सलियों जैसे काम करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से देश की लोकतांत्रिक ढांचे को खतरा पैदा होने की आशंका जताई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गडकरी ने शनिवार को कहा,'दिल्ली के एक बड़े होटल में प्रमुख उद्योगपति ने आप और कांग्रेस के बीच डील करवाई है। इस डील में अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता शामिल थे। मुझे इस डील के बारे में हर बात की जानकारी है। इसका एक ही मकसद था कि दिल्ली में किसी भी कीमत पर भाजपा की सरकार को बनने से रोकना।' उन्होंने यह भी दावा किया कि जो व्यक्ति इस डील में शामिल था, उसी ने उन्हें जानकारी दी है।

    पढ़ें: केजरीवाल बने दिल्ली के मुख्यमंत्री

    दिल्ली में भाजपा के चुनावी प्रभारी की भूमिका निभा चुके गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने यह कदम हताशा में उठाया है। उसे मालूम है कि अब वह खत्म हो चुकी है और आम चुनाव में भी उसका सफाया होने वाला है। इसलिए वह भाजपा को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। साथ ही कांग्रेस नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहती। इसलिए कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

    गडकरी के इस आरोप पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा अध्यक्ष सच बोल रहे हैं तो उन्हें उस उद्योगपति का नाम भी बताना चाहिए जिसने यह डील करवाई है। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने भी गडकरी के दावे को कोरी कल्पना करार दिया है। अहमद ने कहा है कि गडकरी को पहले यह बताना चाहिए कि उन्हें भाजपा के अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर