विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्त ने धो डाला आबरू पर लगा गैंगरेप का दाग

By Edited By:
Published: Sun, 26 May 2013 08:03 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2013 08:05 AM (IST)

यह वास्तविक जीवन की एक अनोखी घटना है। इसमें खुद दोस्त ने ही लड़की की आबरू पर लगे दाग को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। यह वास्तविक जीवन की एक अनोखी घटना है। इसमें खुद दोस्त ने ही लड़की की आबरू पर लगे दाग को धोने का बीड़ा उठाया है। अंतत: सच्चे प्रेम के रंग में दाग धुल भी गया। दोस्त ने मंदिर में उसके साथ सात फेरे लिए।

बिहार के बांका जिले में कुछ दिनों पहले एक युवक के सामने एक 22 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया और उन्होंने युवक की पिटाई। इसका दाग धोने के लिए युवक ने पिछले शुक्रवार को गैंगरेप पीड़िता के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। इस मौके पर दोनों के परिजन और काफी संख्या में गांववाले व पुलिस वाले भी मौजूद थे।

शादी करने वाला लड़का इंजीनियरिंग का छात्र है। यह शादी दोनों की सहमति से हुई है। लड़के के मुताबिक गैंगरेप की घटना उसके सामने हुई थी, जिसको देखकर वह दहल गया था। इसलिए उसने समाज के सामने पीड़िता से शादी करके उस दाग को धोने की कोशिश की। मंदिर में शादी से पहले उन्होंने कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज भी की।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ये दोनों बांका के मंदार पर्वत पर घूमने गए थे, जहां तीन लोगों ने उन्हें अगवा कर युवती के साथ तीन घंटे तक गैंगरेप किया और मारपीट व लूटपाट भी की थी। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत बराहात पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर