विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सली हमले में चार जवान शहीद

By Edited By:
Published: Wed, 27 Nov 2013 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2013 08:26 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में गांव नूकनपाल के पास बुधवार सुबह सीआरपीएफ दल पर हुए नक्सलियों के हमले में चार जवान शहीद हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजापुर [नई दुनिया ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ में गांव नूकनपाल के पास बुधवार सुबह सीआरपीएफ दल पर हुए नक्सलियों के हमले में चार जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने उनके हथियार भी लूट लिए। एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। पुलिस ने मौके से कारतूस, हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए हैं।

सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के जवानों का दल मुरकीनार कैंप से चेरामंगी के लिए निकला था। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में रोड ओपनिंग के लिए भेजा गया था। दल जब गांव नूकनपाल से एक किलोमीटर दूरी पर पहुंचा तो घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से आरक्षक दिलीप कुमार (29) निवासी डोंगड़ी, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश, अभिषेक मिश्रा (35) निवासी विक्रमपुर, जिला बांकुरा, पश्चिम बंगाल, मदनलाल आके (36) और डिगांता बयान (32)मौके पर शहीद हो गए। नक्सलियों ने उनके सर्विस रायफल एलएमजी व एके-47 भी लूट लिए। बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों ओर सौ से अधिक मिलिट्री प्लाटून के नक्सली घात लगाए हुए थे। पास स्थित आंगनबाड़ी भवन से भी वे गोलियां बरसा रहे थे। आसपास के पेड़ों पर भी आइईडी [इंप्रोवाज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस] छिपाए गए थे। घटना के बाद पेड़ों पर लगाए गए नौ आइईडी बरामद कर डिफ्यूज कर दिए गए। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए कांबिग ऑपरेशन जारी है।

नक्सलियों पर अंतिम प्रहार का फैसला

बिहार में मुखिया के घर हमला

औरंगाबाद। बिहार के कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज पंचायत की मुखिया नीलम देवी के घर पर मंगलवार रात 50 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नक्सली मुखिया के घर में घुस गए। घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन को फूंक दिया। उनके पति उमेश साव, पुत्र प्रियांशु राज के अलावा सड़क से गुजर रहे राजेश गुप्ता एवं अमित जायसवाल को गोली मारकर घायल कर दिया। उमेश झारखंड के पलामू जिलान्तर्गत बलोदर पंचायत के मुखिया हैं। मौके पर पहुंची सीआरपीएफ टीम की जवाबी फायरिंग से नक्सली भाग निकले।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर